फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

खराब गेहूं मिलने पर भड़के ग्रामीण, डिपो होल्डर व सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
civic
गांव मेहरा में राशन डिपो होल्डर द्वारा खराब गेहूं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने डिपो होल्डर व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि वैसे तो सरकार द्वारा गरीब परिवारों को दोगुना राशन बांटा जा रहा है लेकिन राशन की गुणवत्ता इतनी खराब है कि उसे इंसान तो दूर पशुओं को भी नहीं खिलाया जा सकता। ग्रामीणों रविंद्र, राजू, ताजली, गुलाब सिंह, नीरज, मुस्तकीम, रामकुमार, रामपाल, भीम, सतीश, राजपाल, मांगेराम शर्मा, सुमेश, रणधीर, सलमा, रेशमा, संजीदा, इसलाना, तारावती, सुलोचना, विमला, शांति, कांता, जगीरो ने बताया कि डिपो होल्डर उन्हें पिछले कई महीने से खराब व सड़ी हुई गेहूं बांट रहा है। विरोध जताने पर डिपो होल्डर अगली बार अच्छी गेहूं देने का आश्वासन देता है। खराब गेहूं खाने से उनके बच्चे तथा बुजुर्ग सभी बीमार हो रहे हैं। मामले को लेकर अंकुश डिपो होल्डर विक्रेता मटरुमल गर्ग से बातचीत की गई तो उन्होंने माना कि गेहूं की गुणवत्ता सही नहीं है। उन्हें सरकार द्वारा जो राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है वह उसको वितरित कर देते हैं। इस बारे ठेकेदार व उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। फूड एवं सप्लाई अधिकारी अंकित हुड्डा ने बताया कि सरकार द्वारा स्वच्छ व बढ़िया गुणवत्ता की गेहूं राशन होल्डरों में बांटी जाती है। 1-2 कट्टे में गेहूं खराब हो सकती है लेकिन डिपो होल्डर को भी लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली गेहूं बांटने के आदेश दिए है। यदि किसी ग्रामीण को खराब गेहूं मिली है तो वह अपनी गेहूं डिपो पर आकर बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed