{"_id":"60637f678ebc3ec79c6af525","slug":"civic-kurukshetra-news-knl657166155","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस पाइप लाइन से रसोई गैर मिलनी हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस पाइप लाइन से रसोई गैर मिलनी हुई शुरू
विज्ञापन
शहर में घरेलू गैस पाइप लाइन से लोगों को रसोई की गैस मिलनी शुरू हो गई है। ट्रायल के तौर पर फिलहाल चार घरों को यह गैस उपलब्ध कराई गई है। विधायक सुभाष सुधा ने मंगलवार को एचपी ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के पीछे स्थानीय गैस प्लांट का उद्घाटन किया। वहीं हरिनगर कॉलोनी में जिले के पहले घरेलू गैस पाइप लाइन कनेक्शन का आरआर चैपा के निवास पर गैस चूल्हा जलाकर शुभारंभ किया। इसके उपरांत हरिनगर में आरएस सैनी व गुरमीत कौर की रसोई गैस तथा सेक्टर 7 में मकान नंबर 400 में एचजी शर्मा व मकान नंबर 393 में एसके छाबड़ा की रसोई में गैस चूल्हा जलाकर शहर के लोगों को घरेलू पाईप लाईन परियोजना का शुभारंभ किया। विधायक ने शहर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि एचपी ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास अब तक 5353 लोगों ने पंजीकरण करवाया है, इसमें से 4498 का एलएमसी का कार्य पूरा हुआ है और 4144 घरों में सिर्फ सप्लाई देना ही शेष है बाकी सब कार्य पूरा हो चुका है। पिछले दो सालों से इस योजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान काफी दिक्कत और परेशानियां भी सामने आई। अब इस कंपनी के गैस प्लांट का शुभारंभ कर दिया है और ट्रायल के तौर पर 4 घरों में गैस कनेक्शन शुरू कर दिया गया है। इस घरेलू गैस पाइप लाइन की सप्लाई पटियाला से शुरूहो गई है और थानेसर में हरिनगर और सेक्टर 7 में धीरे-धीरे रोजाना गैस की सप्लाई देने का काम किया जाएगा। इस कंपनी के अधिकारियों से मिली फीडबैक के अनुसार पूरे कुरुक्षेत्र में पाइपलाइन से गैस की सप्लाई देने का काम पूरा हो जाएगा। इस दौरान एचपी ऑयल गैस प्राईवेट लिमिटेड से जेएन दास, मार्केटिंग हैड अजय, प्रोजेक्ट के चीफ मैनेजर राजबीर, सहायक मैनेजर साहिल, पार्षद मुकुंद लाल, पार्षद विशाल शर्मा, पार्षद मोहन लाल अरोड़ा भी मौजूद रहे।
विधायक ने सेक्टर 7 में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है, इसलिए लोग खुद अपनी सुरक्षा करे और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग कोरोना की वैक्सीन भी जरूर ले। इस सरकार के कार्यकाल में लोगों के सुझावों पर अमल करके विकास कार्य करवाए जा रहे है। इस सरकार ने 6 साल में पिछली सरकारों के 50 सालों के कार्यकाल से भी ज्यादा विकास कार्य करवाए हैं, जहां पिछली सरकार ने 100 फुट पाइप नहीं लगा, अब प्रत्येक कॉलोनी में सीवरेज, पीने के पानी सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।