{"_id":"5e8b7ad08ebc3e7693222a54","slug":"civic-kurukshetra-news-knl27286017","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जमातियों के कोरोना सैंपल नेगेटिव, प्रशासन ने भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जमातियों के कोरोना सैंपल नेगेटिव, प्रशासन ने भेजा घर
विज्ञापन
बाबैन के राधा स्वामी सत्संग भवन में बने अस्थायी शेल्टर होम में रखे गए जिले के कई गांवों के सभी 30 जमातियों के कोरोना वायरस के सैंपल निगेटिव आने पर प्रशासन ने उन्हें सरकारी वाहन से उनके घरों में पहुंचा दिया है। सभी 30 जमातियों के कोरोना वायरस के सैंपल ठीक पाए जाने से जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस प्रकोप के चलते देश में कई जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिससे आज तक देश व प्रदेश में हालात भयावह बने हुए हैं। कुरुक्षेत्र से भी कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित तबलीग-ए-जमातों में शरीक होकर 20 मार्च के आसपास अपने घरों को लौटे थे। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 30 जमाती मुस्लिमों को पिपली रोड स्थित गांव बिन्ट के राधा स्वामी सत्संग भवन में क्वारंटीन कर दिया था। सभी 30 जमातियों के कोरोना वायरस के सैंपल लेकर उन्हें टैस्ट करवाने के लिए लैब में भेजा था जो सभी सैंपल ठीक यानि निगेटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने आज सभी जमातियों को ठीक व स्वस्थ होने के चलते सकुशल उन्हें वापस उनके घरों में पहुंचा दिया है। जमातियों ने कहा कि उन्हें सत्संग भवन में रहते हुए 6 दिनों में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें राधा स्वामी भवन में सभी सेवादारों, अधिकाधियों व अन्य लोगों का पूरा प्यार व सहयोग मिला है जिसके लिए वे सेवादारों के सदैव आभारी रहेंगे। इस अवसर पर बीडीपीओ बाबैन साहब सिंह, बीईओ रणबीर सिंह रामुपरा, थाना प्रभारी रमेश चन्द्र व राधा स्वामी सत्संग भवन के सचिव सुरेश कुमार सैनी, सेवादार रघबीर सिंह, संजीव कुमार बीडकालवा, कृष्ण वर्मा, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।