फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

पीलिया की चपेट में सेक्टर तीन : गुर्दे में इंफेक्शन होने से एक और महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। दूषित पेयजल के चलते पीलिया की चपेट में आई सेक्टर-3 वासी सात माह की गर्भवती की मौत का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था, लेकिन शुक्रवार को एक महिला की गुर्दो एवं पेट में इंफेक्शन होने के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। पीलिया से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता देख सेक्टरवासियों में दशहत बनी हुई है।
विज्ञापन

मृतका की शनाख्त 38 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी राजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है, जो शहर के एक प्रसिद्ध निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी पर कार्यरत थी। सेक्टर में एक और महिला की मौत की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में हड़कंप मच गया है। उपायुक्त के संज्ञान लेने के पश्चात शुक्रवार देर शाम को एसडीएम अश्विनी मलिक, सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, जिला सर्वेक्षण अधिकारी डा. सुदेेश कुमार सहोता सहित अन्य अधिकारियों ने सेक्टर-3 स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और सेक्टरवासियों से बातचीत की। हालांकि अभी तक महिला की मौत कारणों का पता नहीं चल सका। मृतका के भाई सन्नी ने बताया कि रविवार को उसकी बहन मनजीत कौर के पेट दर्द सहित अन्य इंफेक्शन हुआ था, जिससे कुरुक्षेत्र से कैथल उपचार के लिए ले जाया गया था, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसकी बहन को पटियाला रेफर किया गया था। यहां भी चिकित्सकों ने तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर कर दिया था। जहां उसकी बहन ने शुक्रवार दोपहर को दम तोड़ दिया। मालूम हो कि 20 जनवरी को सेक्टर तीन निवासी सात माह की गर्भवती सोनिया की पीलिया के चलते पीजीआई रोहतक उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जिसकी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक पीलिया से मौत होने की पुष्टि नहीं की। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि सोनिया पीलिया से ग्रस्त थी। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 24 मरीजों को पीलिया की पुष्टि कर चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नये मामलों की पुष्टि पिछले दो दिनों से नहीं की गई, जिसको लेकर सेक्टरवासियों ने कहा कि हर घर में पीलिया की चपेट में दो-दो सदस्य आए हुए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुद्वारा में अस्थायी ओपीडी चलाई गई है, जहां रोजाना दर्जनों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब आधा दर्जन मरीजों के ब्लड सैंपल भरे हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, मृतका के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
उधर, मृतका सोनिया के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर परिजनों और सेक्टरवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं और उपायुक्त व सिविल सर्जन को शिकायत कर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी गत दिवस पीजीआई रोहतक में सोनिया की उपचार की रिपोर्ट ले आया है, जिसका खुलासा परिजनों द्वारा पीजीआई से रिपोर्ट मांगने पर हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने वहां से रिपोर्ट लेकर आने से इनकार कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे जिला सर्वेक्षण अधिकारी डा. सुदेश कुमार सहोता सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को सोनिया की मौत और उसकी उपचार की रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने माना कि सोनिया पीलिया से ग्रस्त थी, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के पश्चात करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरवासी अपनी सेहत के प्रति बरते सावधानी: डॉ. सहोता
जिला सर्वेक्षण अधिकारी डा. सुदेश कुमार सहोता ने कहा कि सेक्टर-3 फैली पीलिया की बीमारी की रोकथाम में आमजन भी सहयोग करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कहा कि जब तक यह बीमारी खत्म नहीं हो जाती, तब तक पानी को उबालकर पिये और कुछ भी खाने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें। वहीं अगर किसी को कोई दिक्कत है तो तुरंत गुरुद्वारा में चिकित्सक से जांच करावाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed