फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

ग्रीन अर्थ संगठन ने जारी की एडवाइजरी, प्रदेश की 6205 पंचायतों से सूर्यग्रहण मेले में मांगा सहयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
civic
कुरुक्षेत्र। सूर्यग्रहण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ग्रीन अर्थ संगठन ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। संगठन ने हरियाणा प्रदेश की सभी 6205 ग्राम पंचायतों, 22 जिला विकास पंचायत अधिकारियों तथा 140 ब्लॉक विकास पंचायत अधिकारियों को पत्र के साथ एडवाइजरी भेजकर सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

संस्था की सदस्या मोनिका भारद्वाज ने बताया कि सूर्यग्रहण मेले में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। ऐसे में शहर में स्वच्छता व सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन जाती है, जिसको लोगों के सहयोग से ही निपटा जा सकता है। इसी संदर्भ में उन्होंने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, ताकि मेले में आने वाले अधिक से अधिक लोगों पहले से ही स्वच्छता और सुरक्षा के बारे जागरूक किया जा सके। संगठन सचिव डॉ. अशोक चौहान ने बताया की इमेल, फेसबुक तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एडवाइजरी भेजकर अधिक से अधिक लोगों को मेले को ‘स्वच्छ-प्लास्टिक मुक्त व सुरक्षित’ बनाये रखने के लिए कपड़े के झोले लाने, भंडारे में स्टील के बर्तनों का उपयोग, कपड़े-अन्न-पूजा सामग्री के पानी में विसर्जन पर रोक, पोड़ियों पर फिसलन से बचाव, सफर के दौरान एहतियात, दुर्घटना या जेबकतरों से सावधानी, छोटे बच्चों के ध्यान व बुजुर्गों की संभाल जैसे छोटे-छोटे सुझाव दिए। डॉ. नरेश भारद्वाज ने सभी पंचायतों से अनुरोध किया गया है कि वो इन सुझावों की मुनादी कराएं तथा व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि मेले के दौरान स्वच्छता व सुरक्षा के चुनौती से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed