फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City Kirtan decorated on Prakashotsav, grand welcome given at Shri Gurudev Niwas Kutiya

Kurukshetra News: प्रकाशोत्सव पर सजाया गया नगर कीर्तन, श्री गुरुदेव निवास कुटिया में हुआ भव्य स्वागत

Tue, 04 Nov 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 04 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
City Kirtan decorated on Prakashotsav, grand welcome given at Shri Gurudev Niwas Kutiya
शाहाबाद। गुरुदेव निवास कुटिया में नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत। विज्ञप्ति
शाहाबाद। प्रथम पातशाह, जगत गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश को समर्पित महान नगर कीर्तन सोमवार को सिख संगत की ओर से सजाया गया। गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में शुरू हुए इस नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। फूलों से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी के साथ-साथ भारी संख्या में संगत चलती रही।
विज्ञापन

इस दौरान गुरबाणी कीर्तन का दौर जारी रहा। नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब से आरंभ होकर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, वाल्मीकि माजरी, गोपी बिहार, हुडा, लाडवा रोड, देवी मंदिर रोड, स्टेशन माजरी, राज बुक डिपो रोड, कुटिया रोड, बराड़ा रोड और शहीद भगत सिंह चौक से होकर गुजरा। इस दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए डेरा कार सेवा की ओर से लंगर की व्यापक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक प्रीतम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सतलुज स्कूल और खाने वाला खालसा स्कूल के बच्चे भी उपस्थित रहे। नगर कीर्तन में सिख मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहे सिख योद्धाओं के हैरतअंगेज करतबों ने सभी को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन में शामिल संगत की सेवा करने के लिए गोपी विहार काॅलोनी की संगत, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का परिवार, कुलवंत सिंह चावला का परिवार, रोटरी क्लब शाहाबाद के सदस्य, सुखवंत सिंह बग्गी का परिवार, निर्मल ट्रेडिंग कंपनी के सदस्य, रामगढ़िया वेलफेयर सोसायटी के सदस्य, सिविल हॉस्पिटल मार्किट के सदस्य, पार्षद प्रतिनिधि प्रभजीत सिंह तनेजा, पार्षद जगतार सिंह तारा, पूर्व नपा प्रधान हरीश कवात्रा सहित समाजसेवियों की ओर से विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया।
नगर कीर्तन में मुख्य रूप से एचएसजीएमसी सदस्य बीबी करतार कौर, पूर्व प्रवक्ता बेअंत सिंह नलवी, गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब के मैनेजर नरिंदर सिंह, पूर्व प्रधान सुखचैन सिंह कलसानी, दलविंदर सिंह, हरभजन सिंह सेठी, जसपाल सिंह मैनेजर, सुखवंत सिंह कलसानी और सुखबीर सिंह बिट्टा सहित संगत शामिल रही। श्री गुरुदेव निवास कुटिया से जुड़ी संगत ने बराड़ा रोड पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सेवादारों की ओर से पुष्प वर्षा व आतिशबाजी लगातार जारी रही। नगर कीर्तन आने से पहले संगत ने रंगोली और फूलों के साथ बराड़ा रोड को सजा दिया। इसके बाद संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी के सामने सरबत के भले के लिए अरदास की और उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

शाहाबाद। गुरुदेव निवास कुटिया में नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत। विज्ञप्ति

शाहाबाद। गुरुदेव निवास कुटिया में नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत। विज्ञप्ति

शाहाबाद। गुरुदेव निवास कुटिया में नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत। विज्ञप्ति

शाहाबाद। गुरुदेव निवास कुटिया में नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत। विज्ञप्ति

शाहाबाद। गुरुदेव निवास कुटिया में नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत। विज्ञप्ति

शाहाबाद। गुरुदेव निवास कुटिया में नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed