फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Child missing to play from home

घर से खेलने के लिए गया 12 वर्षीय बच्चा लापता, परिजन डरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Child missing to play from home
गुरु नानक कॉलोनी में घर से खेलने के लिए गया एक 12 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चा सातवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज करके बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। लापता बच्चे के पिता सोमनाथ ने बताया कि वह गुरु नानक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे संदीप की उम्र करीब 12 साल है। संदीप शनिवार शाम को घर पर कह कर गया था कि वह पास ही खेलने जा रहा है। देर रात तक वापस नहीं आया। इस पर उन्होंने आसपास उसे काफी तलाश भी किया, मगर कोई भी जानकारी बच्चे के बारे में नहीं मिल पाई। शक है कि बच्चे को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed