फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister's OSD visited Mathana Cow Dhaam

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री के ओएसडी ने किया मथाना गोवंश धाम का दौरा

Sun, 19 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's OSD visited Mathana Cow Dhaam
कुरुक्षेत्र। गोवंश धाम एवं अनुसंधान केंद्र मथाना में गायों को गुड़ ​खिलाते ओएसडी, प्रधान एवं अन
कुरुक्षेत्र। मथाना के गोवंश धाम एवं अनुसंधान केंद्र में शनिवार को अचानक मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश संधू और महेंद्र सिंह अचानक दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया। इसके बाद अनुसंधान केंद्र में चल रही विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विकसित होते केंद्र के संबंध में गोशाला के प्रधान से बात करके उनके प्रबंधन एवं कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

गांव मथाना के पूर्व सरपंच एवं गोशाला के प्रधान तेजपाल ने ओएसडी को बताया कि हरियाणा के समाजसेवी गावड परिवार के सहयोग से गोशाला में विकास कार्य चल रहे हैं। समय-समय पर वे यहां सुधार कार्यों का निरीक्षण करने भी आते हैं। जो भी जरूरत की सामग्री हो, वे पहुंचाने की हरसंभव कोशिश करते हैं। वकील योगराज ने भी दोनों ओएसडी से क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों पर चर्चा की। कई समस्याओं से भी उनको रूबरू कराया। इस अवसर पर सुरेश जैलदार, ओमप्रकाश शर्मा, शमशेर पंच, डॉ मुल्तान सिंह, पोरस के अलावा गांव खैरी, बीड़ खैरी, हरिपुर के सरपंच एवं पीडब्ल्यूडी तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गोवंश धाम एवं अनुसंधान केंद्र मथाना में गायों को गुड़ खिलाते ओएसडी, प्रधान एवं अन

कुरुक्षेत्र। गोवंश धाम एवं अनुसंधान केंद्र मथाना में गायों को गुड़ खिलाते ओएसडी, प्रधान एवं अन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed