फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister's life is dedicated to service, dedication and public welfare: Kailash Saini

मुख्यमंत्री का जीवन सेवा, समर्पण और जनहित को समर्पित : कैलाश सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's life is dedicated to service, dedication and public welfare: Kailash Saini
बाबैन। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधी कैलाश सैनी का अभिन्नदन करते आन्न्द शर्मा व अन्य। विज्ञप्ति
बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रतिनिधि कैलाश सैनी समाजसेवी आनंद शर्मा के कार्यालय पहुंचे। यहां आनंद शर्मा, धीरज वालिया, कपिल पराशर और रवि शर्मा ने उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश के विकास, जनकल्याण और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका जीवन सेवा, समर्पण और जनहित को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। कैलाश सैनी ने कहा कि समाजसेवियों और उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी से ही प्रदेश को नई दिशा मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सरकार और समाज मिलकर हरियाणा को और अधिक प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सफल कार्यकाल की कामना की और उनके नेतृत्व की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed