फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister will inaugurate Van Mahotsav, Kurukshetra

मुख्यमंत्री करेंगे वन महोत्सव का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate Van Mahotsav, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्योंसर सरस्वती वन में 73वां वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत 19 जुलाई को वन विभाग के विश्राम गृह में पौधरोपण से महोत्सव का आगाज होगा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल पौधा लगाकर करेंगे। अध्यक्षता वन मंत्री कंवर पाल करेंगे। वन विभाग ने इस बार दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें 30 लाख पौधे जनता को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार ने बताया कि 40 लाख पौधे कृषि वानिकी के तहत, 29 लाख जल शक्ति अभियान के तहत, 19 लाख पौधे पौधगिरी योजना के तहत रोपित किए जाएंगे। इसके साथ-साथ 30 लाख पौधे हरियाणा की जनता को भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शेष 82 लाख पौधे अन्य योजनाओं के तहत पूरे राज्य में रोपित किए जाएंगे। अमृत सरोवर अभियान के तहत हरियाणा के 22 जिलों के 2200 तालाबों पर बड़, पीपल, नीम व पिलखन के पौधे लगाए जाएंगे। कालका से कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल विकसित की जा रही है। यह कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के दिन भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से संचालित प्रकृति एवं पर्यावरण साहित्य से सजा पुस्तक प्रदर्शनी वाहन रवाना किया जाएगा। कलेसर नेशनल पार्क में पहली बार मशरूम की 67 प्रजातियों व अरावली की पहाड़िों में मनेठी में 58 तितलियों की प्रजातियों का पता चला है, जिसके संरक्षण के लिए वन विभाग पूरी तरफ तत्पर है। हरियाणा सरकार की पर्यावरण सहयोगी नीति के कारण सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और भिंडावास वन्य जीव विहार को रामसर सूची में शामिल होने से वन विभाग काफी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed