{"_id":"6793e9412e3f065a37070fd9","slug":"chief-minister-will-inaugurate-the-international-saraswati-mahotsav-from-adibadri-dhuman-singh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-130459-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आदिबद्री से शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री : धुमन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आदिबद्री से शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री : धुमन सिंह
विज्ञापन
पिहोवा। उपमंडल में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वैसे तो यह महोत्सव हर वर्ष मनाया जाता है, परंतु इस वर्ष यह महोत्सव गीता जयंती की तर्ज पर मनाया जाएगा, जिसमें कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा 29 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन उपमंडल पिहोवा में किया जाएगा, जिसका शुभारंभ आदिबद्री से होगा, उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
महोत्सव में 29 जनवरी से चार फरवरी तक सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन नगाड़ा और बीन पार्टी एवं अन्य लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके अतिरिक्त स्कूल, काॅलेज एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन सांय 6 बजे से 6:30 बजे तक सरस्वती घाट पर आरती होगी। मेला ग्राउंड के मुख्य मंच पर सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जो सायं 6:30 बजे से आठ बजे तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को हरियाणा कला परिषद द्वारा लोक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 31 जनवरी को एनजेडसीसी द्वारा गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चार फरवरी तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दर्शकों को अपने साथ बांधे रखेंगी।