फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister is developing the state by following the path shown by Maharaja Agrasen: Suman

मुख्यमंत्री महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलकर करवा रहे प्रदेश का विकास : सुमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister is developing the state by following the path shown by Maharaja Agrasen: Suman
लाडवा। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ करती उपाध्यक्ष सुमन सैनी। विज्ञप्ति
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलते हुए विकास करवा रहे हैं। अग्रसेन की दूरगामी सोच को आधार बनाकर सरकार अपनी योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने सोमवार देर रात शिवाला रामकुंडी लाडवा में श्री अग्रवाल सभा लाडवा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि ये विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज सदैव देश व समाज के लिए और उससे भी बढकऱ संपूर्ण मानवता के लिए महान सेवाएं प्रदान करता रहा है। उन्होंने समाज के कई महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि जिस क्षेत्र पर नजर डालें, हर क्षेत्र में अग्रवाल समुदाय के लोगों की भूमिका देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन सैनी ने कहा कि अग्रवाल समाज मुख्यत: व्यापार और उद्योग से जुड़ा है। प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में उद्योग और व्यापार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने इस समाज के लिए अनेक नीतियों को प्रदेश में लागू किया है।

उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल सभा भी समाज के लोगों के सहयोग के लिए अनेक कार्य कर रही हैं, इनमें सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा के लिए सहयोग करना है। किसी भी परिवार में एक शिक्षित व्यक्ति बड़ा परिवर्तन ला सकता है और यदि शिक्षित महिला को किया जाए तो वो दो परिवारों का भला कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed