{"_id":"6b049b56d60b51192a076807","slug":"checkpoints-and-enforcement-drives-prove-ineffective-overloaded-vehicles-and-those-without-number-plates-continue-to-ply-the-roads-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164480-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नाके और अभियान बेअसर, सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नाके और अभियान बेअसर, सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाहन
विज्ञापन
लाडवा। सड़क से गुजरता बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडेड वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/लाडवा। सीएम सिटी का दर्जा मिलने के बावजूद जिले की सड़कों पर ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। करनाल-यमुनानगर मार्ग से लेकर पिपली मार्ग और नेशनल हाईवे-44 तक ट्रक-ट्राले बेखौफ दौड़ रहे हैं। इन वाहनों के कारण दोपहिया वाहन चालकों, कार सवारों और पैदल राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। आए दिन होने वाले हादसों में लोगों की जान जा रही है, लेकिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का असर सड़कों पर नजर नहीं आ रहा।
दो दिन पहले ही लाडवा-पिपली मार्ग पर पिता के साथ जा रहे परिवार के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे पहले मेजर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रही निवारसी की एक बुजुर्ग महिला भी दुर्घटना का शिकार हो गई थी। भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के बावजूद संबंधित ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों जगविंदर सिंह, जसबीर सिंह, अमन कुमार, रणबीर सिंह का कहना है कि बिना नंबर प्लेट दौड़ने वाले वाहनों के कारण हादसे के बाद वाहन और चालक की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है।
-- -- -- -- -- -
जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही हो तय
स्थानीय निवासी अमर सिंह ने कहा कि सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे भारी वाहनों के कारण दोपहिया वाहन चालकों, कार सवारों और राहगीरों को हर समय खतरे का सामना करना पड़ता है। आखिर व्यक्ति कब तक इन भारी वाहनों के डर के साये में सफर करेगा? हादसों के बाद परिवारों की खुशियां उजड़ जाती हैं, घरों के चिराग बुझ जाते हैं। ऐसे में जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही भी तय होना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ओवरलोड वाहनों की नियमित हो निगरानी
वीरेंद्र ने सवाल उठाया कि जब सड़कों पर बिना नंबर प्लेट और ओवरलोडेड वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं, तो संबंधित विभागों की निगरानी कहां है? उन्होंने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की कि करनाल–यमुनानगर और पिपली मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाकर ओवरलोडेड वाहनों, बिना नंबर प्लेट वाले ट्रक-ट्रालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
-- -- -- -
शहर में जगह-जगह नाके फिर भी दौड़ते हैं ओवरलोड वाहन
शहर में मुख्य रोड पर ही थर्ड गेट, देवीलाल चौक, विश्वकर्मा चौक, मोहन नगर चौक और गीता द्वार पिपली तक पुलिस की पांच पोस्ट है तो इसी बीच नाकेबंदी भी रहती है। इसके बावजूद ओवरलोड वाहन बड़ी आसानी से शहर की सड़कों से होकर गुजरते हैं, जबकि जिला पुलिस की ओर से प्रत्येक सप्ताह में सोमवार और वीरवार को सीलिंग प्लान अभियान चलाया जाता है। हालांकि जिला प्रशासन ने रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों के शहर से निकलने का समय निर्धारित कर रखा है, मगर इस दौरान भी ओवरलोड वाहन शहर से गुजरते हैं।
-- -- -- --
हर माह 200 से ज्यादा वाहन पकड़े जाने का दावा
पुलिस और आरटीए विभाग की टीमें हर माह 200 से अधिक ओवरलोड वाहनों को पकड़ती हैं। अप्रैल में पुलिस ने 245 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 88 लाख 10 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया था। हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि बड़ी संख्या में वाहन जांच से बचकर निकल जाते हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में भी यातायात नियमों के पालन और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा।
-- -- -- -- -- -
मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के तहत मालवाहक वाहनों में क्षमता से अधिक भार होने पर 20,000 का मूल जुर्माना और स्वीकार्य सीमा से अधिक प्रत्येक अतिरिक्त टन पर 2,000 अतिरिक्त जुर्माने का प्रावधान है। लगातार ऐसे वाहनों पर निगरानी व कार्रवाई की जाती है।
- अमन कुमार, सचिव, आरटीए।