फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheating of lakhs of rupees in the name of job, Kurukshetra

नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs of rupees in the name of job, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। असम राइफल में नौकरी दिलवाने के नाम 6.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कृष्णा गेट थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चक्रवर्ती मोहल्ला के रहने वाले मोहन लाल नेपुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका लड़का रवि पढ़ा लिखा है। वह उसे सरकारी नौकरी लगवाना चाहता था। इस बारे में उसने अपने जान पहचान के लोगों को बता रखा था। उसका दूसरा लड़का अमन फौज की तैयारी कर रहा था। फरवरी 2021 में दौड़ लगाने वह यूनिवर्सिटी गया था। वहां उसे लाडवा वासी सोनू अक्सर मिलता था। अमन और सोनू के बीच दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन

सोनू ने अमन से कहा था कि वह उसके भाई को नौकरी लगवा सकता है। उसने उन्हें कैथल के गांव भागल वासी रविंद्र उर्फ रवि, संजू, पृथ्वी राम व विद्या से मिलवाया था। रविंद्र व संजू दोनों भाई हैं और पृथ्वी राम व विद्या उसके माता-पिता हैं। उन्होंने उसे आश्वासन दिया था कि वे रवि को असम राइफल में पक्की नौकरी लगवा देंगे। इस एवज में उन्होंने सात लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें ढाई लाख रुपये खाते और 50 हजार रुपये गुगल-पे मोबाइल नंबर पर एडवांस डालने होंगे। बकाया पैसे कैश देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके लड़के के स्कूल के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कापी व चार फोटो ली और कहा बाकी सब कागजात वे खुद तैयार करवा लेंगे। शिकायतकर्ता ने ढाई लाख रुपये खाते में तथा दो बार में 25-25 हजार रुपये मोबाइल से गूगल-पे किए थे। कुछ दिन बाद आरोपियों का फोन आया कि रवि को असम राइफल में नौकरी लगवाने के सारे कागजात पूरे कर लिए हैं, वे बकाया चार लाख रुपये का इंतजाम कर लें। 28 मार्च को डेढ़ लाख, 17 जून 2021 को डेढ़ लाख रुपये व 19 अगस्त को 65 हजार रुपये रविंद्र ले गया था।

बकाया 35 हजार रुपये रवि की नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ था, मगर आरोपियों ने उसके बेटे को नौकरी नहीं लगवाया। आरोपियों ने सिलेक्शन लेटर व सलेक्शन लिस्ट भेजी थी, जिसकी जांच की तो वह फर्जी पाई गई। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उन्हें धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed