फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheated 4.50 lakhs from a woman by posing as nephew, case registered

Kurukshetra News: भांजा बनकर महिला से ठगे 4.50 लाख, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cheated 4.50 lakhs from a woman by posing as nephew, case registered
पिहोवा। भांजा बनकर एक व्यक्ति ने महिला से साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना सदर पिहोवा में सुखदर्शन सिंह निवासी अरुणाय ने शिकायत में बताया कि उसकी भाभी सुरेंद्र कौर के मोबाइल नंबर पर 28 फरवरी को कॉल आई थी। जिसमें फोन करने वाले ने खुद को उसकी भाभी का भांजा कर्ण बताया था। कर्ण के पूछने पर सुरेंद्र कौर ने अपना खाता नंबर दे दिया। आरोपी ने स्लिप बनाकर फर्जी तौर पर उसके खाते में 8.50 लाख रुपये जमा कराने का एक मैसेज भेजा।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि वह विदेश में पकड़ा गया है, इसलिए उसे छुड़ाने के लिए अभी 4.50 लाख रुपये चाहिए। उसकी भाभी आरोपी को पहचान नहीं सकी। उसने पूरी बात अपने ससुर गुरचरण सिंह को बताई। उसकी भाभी ने अपने ससुर गुरचरण सिंह के खाते से 4.50 लाख रुपये आरोपी के दिए खाते में जमा करवा दिए। इस राशि को जमा करने के बाद आरोपी ने 6.50 लाख रुपये और जमा कराने की मांग की, जिस पर उसकी भाभी को शक हो गया। उसने अपनी बहन को फोन किया और पूरी बात बताई। उसकी भाभी की बहन ने बताया कि आप लोगों ने गलत पैसे जमा करवा दिए हैं। कर्ण को पैसे की कोई आवश्यकता नहीं हैं। राशि गुरचरण सिंह ने कुछ समय पहले लोन पर ली थी। पुलिस ने शिकायत केस मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed