{"_id":"0a228b275ab0b714a4ade097ca709f82","slug":"chase-compitition-in-kurukshetr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में चलेंगी चाल पर चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में चलेंगी चाल पर चाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र जिला चेस
विज्ञापन
एसोसिएशन 11वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है। इसके लिए
नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चार से 14 फरवरी तक होंगे।
इसके लिए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस प्रतियोगिता में करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर के खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि एचसीए की यह दो दिवसीय चैंपियनशिप 17 फरवरी से कुरुक्षेत्र के गीता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कनिपला में होगी। चैंपियनशिप में राज्य के पांच जिलों के खिलाडी भाग लेंगे।
वल्र्ड चेस फेडरेशन के नियमों पर आधारित इस प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के आधार पर पांच राउंड होंगे। प्रतियोगिता 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। 18 फरवरी को दोपहर दो बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा के सभी राउंड लाइव होंगे।
इनका सीधा प्रसारण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर होगा। एचसीए ने चैंपियनशिप के लिए कमेटी गठित क है। इसमें जीआईएमटी के प्रिंसिपल डॉ. धर्मवीर मंगल और इंद्रजीत शर्मा को शामिल किया गया है।
महिला, अशक्त खिलाड़ियों का प्रवेश नि:शुल्क
चैंपियनशिप में सभी महिला एवं विकलांग खिलाड़ियों का प्रवेश नि:शुल्क होगा। स्पर्धा के सभी विजेता प्रतिभागियों को एचसीए प्रमाण-पत्र देगा। इसमें महिलाओं और पुरुषों की संयुक्त रूप से प्रतिस्पर्धाएं होंगी।
तीन आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे
प्रतियोगिता में तीन आयुवर्ग अंडर-13, 19 और ओपन वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अंडर-13 आयुवर्ग के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2003 और अंडर-19 वर्ग के लिए जन्म एक जनवरी 1997 को या इसके बाद होना चाहिए। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।