फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Charaka Samhita medical text, Kurukshetra

चरक संहिता चिकित्सा प्रधान ग्रंथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Charaka Samhita medical text, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में महर्षि चरक जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने महर्षि चरक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उन्होंने चरक संहिता कहा कि चरक संहिता चिकित्सा प्रधान ग्रंथ है, जिसमें तत्कालीन प्रचलित सभी रोगों की चिकित्सा का वर्णन किया गया है और जिन रोगों का उल्लेख नहीं मिलता, उनकी चिकित्सा भी मार्गदर्शन चरक महर्षि ने किया है।
उन्होंने कहा कि चरक संहिता अपने आप में पूर्ण ग्रंथ है। जिसमें भूत-भविष्य और वर्तमान की व्याधियों का वर्णन मिलता है। दरअसल महर्षि चरक ने प्रकृति के तत्वों को आधार बनाकर चिकित्सा के सिद्धांत बनाए हैं। प्रकृति के सिद्धांत नित्य और शाश्वत होने से आयुर्वेद के सिद्धांत भी परिवर्तित नहीं होते। चरक संहिता के बहुत सारे उपलब्ध अनुवादों में काफी त्रुटियां हैं। उनमें संशोधन करने की आवश्यकता है, इसलिए चरक संहिता का अध्ययन प्रत्येक शब्द का अर्थ सहित करना चाहिए।
विज्ञापन

श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने कहा कि महर्षि चरक के चिकित्सा पद्धति के नियम आज भी वैज्ञानिक दृष्टि से सर्वमान्य हैं। चरक संहिता सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। आयुर्वेद के भावी चिकित्सकों को महर्षि चरक के आदर्शों पर चलना चाहिए। अगर महर्षि चरक द्वारा बताए गए ऋतुचर्या, दिनचर्या के अनुसार मनुष्य आहार-विहार का पालन करता है तो वह कभी भी बीमार नहीं पड़ेगा। डॉ. प्रेमचंद मंगल ने गणमान्यों का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. शंभू दयाल, डॉ. राका जैन,डॉ. अनिल शर्मा, डा. जितेश कुमार पांडा,डॉ. अमित कटारिया, डॉ. दीप्ति पराशर, डॉ. सीमा, डॉ. आशु विनायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed