फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chanting Ja Radhe Radhe...devotees became emotional on the bhajan.

Kurukshetra News: जपे जा राधे राधे...भजन पर भावविभोर हो उठे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Chanting Ja Radhe Radhe...devotees became emotional on the bhajan.
शाहाबाद। संकीर्तन आयोजक परिवार को सम्मानित करते जिओ गीता संस्था के सदस्य। विज्ञ​प्ति
शाहाबाद। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गीता पाठ संकीर्तनों की शृंखला में गीता पाठ संकीर्तन मारकंडेश्वर मंदिर सभा के प्रधान राज ऋषि गंभीर, उपेंद्र गंभीर के निवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान गाए गए भजन जपे जा राधे राधे...पर लोग भावविभोर हो गए। गीता पाठ संकीर्तन का शुभारंभ राजेंद्र बतरा ने महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय की मधुर धुन एवं विकास चड्ढा ने गणपति वंदना गाकर किया। तत्पश्चात संजीव सपड़ा ने भगवद् स्तुति श्लोक एवं श्री कृष्ण कृपा अमृतवाणी तथा हरीश मुंजाल ने गीता जी के 12वें अध्याय का पाठ करवाया।
विज्ञापन

भजनों की शृंखला में आशा रेवड़ी, वेद छाबड़ा, विकास चड्ढा, प्रदीप करावा, नीरज मेहंदीरत्ता, सागर कोहली एवं धृति गंभीर ने भगवान राम, भगवान शंकर, ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल एवं लाडली सरकार मां राधा जू की वंदना में भजन प्रस्तुत किए। जहां एक ओर वेद छाबड़ा के भजन जपे जा राधे राधे पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए, वहीं धृति गंभीर द्वारा गाए गए बिन पिए नशा हो जाता है, जो राधे-राधे गाता है भजन पर गीता पाठ संकीर्तन में उपस्थित तमाम भक्तजन झूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन

प्रदीप करावा के भजन ओम नमः शिवाय व सागर कोहली के नाम मेरी राधा रानी का भजन पर कृष्ण भक्त जमकर थिरके व युगल सरकार के समक्ष खूब नृत्य किया। गीता पाठ संकीर्तन के दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने दूरभाष के माध्यम से न केवल श्रद्धालुओं को संबोधित किया। जीओ गीता की ओर से प्रधान संजय गुप्ता, मारकंडा नेशनल कॉलेज की प्रबंधन समिति के प्रधान यशपाल वधवा, हरियाणा स्टेट कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के प्रधान बलदेव राज सेठी व नगरपालिका के पूर्व प्रधान बलदेव राज चावला ने राज ऋषि गंभीर व उपेंद्र गंभीर को भगवान का चित्र भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीओ गीता के सह-संयोजक राज मक्कड़, उप-प्रधान ज्ञानचंद प्रजापत व पत्रिका प्रमुख देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि आज वीरवार का गीता पाठ संकीर्तन कोठी नं. 111 हुडा कॉलोनी में कैलाश अरोड़ा, गौरव अरोड़ा के निवास पर आयोजित होगा। श्रीमद्भगवद्गीता जी की आरती के साथ गीता पाठ संकीर्तन का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed