फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Changing picture of bad government schools, Kurukshetra

बदहाल सरकारी स्कूलों की बदल रहे तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Changing picture of bad government schools, Kurukshetra
राजकीय स्कूल का किया गया सुंदरीकरण। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बेहतर समाज का निर्माण करने में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुर्तजापुर के प्रिंसिपल वीरेंद्र वालिया अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे है। प्रिंसिपल वालिया अपनी मेहनत से बदहाल पड़े स्कूलों की हालत बदल रहे है। वे जिस स्कूल में भी प्रिंसिपल के पद पर तैनात हुए उन्होंने अपनी मेहनत से स्कूलों को बेहतर बनाया और शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना के तहत खंड व जिला स्तर पर स्कूलों को प्रथम भी ला रहे है। वहीं स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार ला रहे है।
वालिया बताते है कि वर्ष 2004 में उन्हें लेक्चरर से प्रमोट कर राजकीय विद्यालय भौर सैयदां में प्रिंसिपल पद पर नियुक्त किया गया। वहां पर उन्होंने 2005 में जिले का पहला हर्बल पार्क बनाया। उस समय किसी भी स्कूल में हर्बल पार्क नहीं था। जिसे देखने के लिए अन्य जिलों से लोग आते थे।
विज्ञापन

भौर सैयदां के बाद वर्ष 2007 में उन्हें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलगढ़ गुलडेरा का प्रिंसिपल बनाया गया। वहां पर पार्क, लड़के व लड़कियों के लिए अलग से वाशरूम की व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिसके आधार पर 2011 में आई मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना में आवेदन किया और खंड टीम ने आवेदन किए हुए स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें बेहतर सुविधा को देखते हुए उनके स्कूल को प्रथम स्थान दिया गया और 50 हजार रुपये राशि मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धनराशि को स्कूल की अन्य सुविधाओं पर खर्च किया गया। इसके बाद 2012 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला में रहे और 2015 में स्कूल ने खंड व जिला स्तर पर कुल दो लाख रुपये की राशि प्राप्त की। इसके बाद 2017 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुर्तजापुर में प्रिसिपल के पद पर तैनात हुए। जहां पर 2019 में मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना में प्रथम रहे।
उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम अभी तक शानदार आ रहा है। कनीपला स्कूल के नान मेडिकल के एक छात्र ने हरियाणा बोर्ड में टॉप किया था, जिसका आइआइटी राजस्थान में बिना टेस्ट लिए ही दाखिला हुआ था। वहीं कई विद्यार्थी एमबीबीएस कर रहे है।

राजकीय विद्यालय मुर्तजापुर में उन्होंने पंचायत की मदद लेकर स्कूल में लगभग पांच लाख रुपये की लागत से पार्क बनवाया है। पार्क में उड़ीसा से आए पेड़-पौधे लगे है। पार्क देखने के लिए पूरे जिले के अलावा अन्य स्थानोें से भी लोग आते है।

 प्रिंसिपल वीरेंद्र वालिया।

प्रिंसिपल वीरेंद्र वालिया।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed