{"_id":"6699b9ddc7d51481a80dd981","slug":"changes-continue-possibility-of-rain-again-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-121175-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बदलाव जारी, फिर बन रही बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बदलाव जारी, फिर बन रही बारिश की संभावना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।आसमान में छाए घने बादल, सन्निहित सरोवर पर कुछ ऐसा दिखा नजारा। संवाद
कुरुक्षेत्र। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद फिर से गर्मी बढ़ गई। वीरवार को पूरे दिन कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला चलता रहा। मौसम जानकारों का कहना है कि अभी मौसम में नियमित बदलाव जारी है। गर्मी बढ़ी है लेकिन आने वाले दिनों में फिर से झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वीरवार को पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डाॅ. नसीब सिंह का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने से जहां शुक्रवार को बारिश होने के आसार बने हुए है तो वहीं आगामी दो तीन दिनों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, साथ ही बारिश होने से धान की फसल को भी फायदा होगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दो दिन पूर्व हुई बारिश से किसानों को मिली थी राहत
दो दिन पहले हुई बारिश से धान की फसल करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली थी। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में बारिश की जरूरत होती है लेकिन अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी है। उन्होंने अंदेशा व्यक्त किया कि यदि पर्याप्त मात्रा में बारिश न हुई तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। धान की फसल में लागत भी अधिक आएगी। यदि समय रहते ठीकठाक बारिश हुई तो धान उत्पादन भी बढ़ेगा और किसानों की खेती लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन
आगे यह रहेगा तापमान
दिन-- -- -- -- -अधिकतम-- -- -न्यूनतम
शुक्रवार-- -- -- 35-- -- -- -- -- -- 28
शनिवार-- -- -- 35-- -- -- -- -- -- 28
रविवार-- -- -- -35-- -- -- -- -- -- 28
सोमवार-- -- -- 33-- -- -- -- -- -- 28
मंगलवार-- -- -34-- -- -- -- -- -- 28
विज्ञापन
कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डाॅ. नसीब सिंह का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने से जहां शुक्रवार को बारिश होने के आसार बने हुए है तो वहीं आगामी दो तीन दिनों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, साथ ही बारिश होने से धान की फसल को भी फायदा होगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व हुई बारिश से किसानों को मिली थी राहत
दो दिन पहले हुई बारिश से धान की फसल करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली थी। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में बारिश की जरूरत होती है लेकिन अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हो सकी है। उन्होंने अंदेशा व्यक्त किया कि यदि पर्याप्त मात्रा में बारिश न हुई तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। धान की फसल में लागत भी अधिक आएगी। यदि समय रहते ठीकठाक बारिश हुई तो धान उत्पादन भी बढ़ेगा और किसानों की खेती लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन
आगे यह रहेगा तापमान
दिन
शुक्रवार
शनिवार
रविवार
सोमवार
मंगलवार