फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   change the Weather give reliefe to people frome the heat due to wind blowing throughout the Day

मौसम में बदलाव, दिनभर हवा चलने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
change the Weather give reliefe to people frome the heat due to wind blowing throughout the Day
change the Weather give reliefe to people frome the heat due to wind blowing throughout the Day - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कई दिनों के तपते मौसम में मंगलवार को कुछ बदलाव नजर आया। सुबह से हवा चलना शुरू हुई और शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। हालांकि गर्मी से इतनी ज्यादा राहत तो नहीं मिली, लेकिन दोपहर साढ़े 12 बजे तक अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 12 बजे तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद तापमान चार डिग्री की बढ़ोतरी करते हुए 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुल मिलाकर सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को मौसम में कुछ नरमी रही। कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोग पसीने से तर बतर नजर नहीं आए। दिनभर 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। शाम के समय पर्यटन स्थलों पर लोग घूमते नजर आए।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर पर शाम के समय पर्यटकों की संख्या पिछले दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पारा ऊपर नीचे होता रहेेगा। सप्ताह के अंत तक तापमान फिर से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस सप्ताह बिल्कुल राहत नहीं मिलने वाली है। वीरवार को तापमान में गिरावट जरूर हो सकती है और सुबह के समय हल्के बादल भी छा सकते हैं, लेकिन गर्मी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed