फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Change in weather, dense fog in many areas and visibility remained at 15 meters.

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव, कई क्षेत्रों में छाया घना कोहरा तो 15 मीटर रही दृश्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, dense fog in many areas and visibility remained at 15 meters.
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय छाए कोहरे के बीच सड़क से गुजरती स्कूल बस व बच्चे। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। तापमान में कमी आने से सुबह व शाम को लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार को अल सुबह से आठ बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही भी कम रही तो दृश्यता करीब 15 मीटर ही रही। कोहरे के चलते वाहन सड़कों पर रेंगते रहे, जिसके साथ ही हादसे की आशंका भी बनी रही।
विज्ञापन

धूप खिलने के बाद मौसम सामान्य होने लगा तो राहगीरों ने भी राहत की सांस ली। दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी महसूस हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव होने से नागरिक अस्पताल में जुकाम, खांसी और बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में गिरावट से तेजी से सर्दी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


बाहर के खाद्य पदार्थों का न करे सेवन

जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र ममगाई ने बताया कि सुबह व शाम को तापमान में गिरावट होने से ठंडक महसूस लगने लगती है। ऐसे में बाहर के खाद्य पदार्थों जैसे बर्गर, चाऊमीन, डिब्बा बंद चीजों इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए सभी को अपने आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही हरी सब्जियों तथा फलों का सेवन अधिक करना चाहिए सुबह के समय 30 मिनट तक व्यायाम अवश्य करना चाहिए, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि इन सभी उपायों से काफी हद तक मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed