फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaitra Navratri: This time Mata will come riding on an elephant

चैत्र नवरात्र : इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी माता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: This time Mata will come riding on an elephant
कुरुक्षेत्र। चैत्र नवरात्र की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगी है, जिसका समापन नवमी के दिन किया जाएगा है। यह नौ दिन मुख्य रूप से देवी के नौ रूपों की पूजा को समर्पित है।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस अवधि में यदि सच्चे भाव से उपासना की जाए, तो न केवल जीवन में सुख-समृद्धि बल्कि घर परिवार व कॅरिअर में भी शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम चार बजकर 27 मिनट पर होगी और 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएगी।उन्होंने बताया कि मां दुर्गा की विधिवत पूजा से सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नवरात्र में मां दुर्गा के पूजन से विशेष कृपा होती है।
विज्ञापन

इसलिए हर साल माता के आगमन की खुशी में घर, मंदिर व पंडालों में पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन सात अप्रैल के दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed