फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaitra Foudas Mela: Fair area to be divided into eight sectors, security arrangements will be made Pukhta Intercourse

चैत्र चौदस मेला : आठ सेक्टरों में बांटा जाएगा मेला क्षेत्र, सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Foudas Mela: Fair area to be divided into eight sectors, security arrangements will be made Pukhta Intercourse
पिहोवा। चैत्र चौदस मेला 27 से 29 मार्च तक होगा, जिस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। मेला क्षेत्र को आठ सेक्टर में बांटा जाएगा। हर विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मेले को सफल बनाएगा। इसके लिए सभी विभागों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। एसडीएम कपिल कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों के साथ वार्ता की तो वहीं मेले के बारे में सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में मीडिया की अहम भूमिका होती है। समाज के सभी पहलुओं पर उनका विशेष नजरिया होता है, जिससे सामाजिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि उपमंडल पिहोवा में आयोजित होने वाले चैत्र चौदस मेले में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे तथा अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ करवाएंगे। इन सभी कार्यों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ सभी को एक टीम की तरह एकजुट होकर कार्य करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। मेले के दौरान अंबाला रोड, गुहला-पिहोवा रोड, कैथल रोड, गलेडवा रोड तथा कुरुक्षेत्र रोड पर चेक पोस्ट लगाए जाएंगे। इन चैक पोस्टों पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डयूटी देंगे ताकि एक ही स्थान पर पूर्ण चेकिंग हो सके व मेले में आने वाले यात्रियों को अलग-अलग जगहों पर न रुकना पड़े। इसके अतिरिक्त इस बार चैत्र चौदस मेले में पिछली बार से ज्यादा पुरुष व महिला पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चैत्र चौदस मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शहर के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जो मेले के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। मेला क्षेत्र के ऐसे एरिया जहां पर भीड़ ज्यादा रहती हो, वहां पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। मेले को शांतिमय तरीके से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाओं की जांच समय-समय पर की जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार चेकिंग का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed