{"_id":"69976a994ef281d47109a646","slug":"chaitra-chaudas-mela-to-be-held-from-march-17-to-19-at-saraswati-tirth-preparations-begin-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-150400-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरस्वती तीर्थ पर 17 से 19 मार्च को होगा चैत्र चौदस मेला, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरस्वती तीर्थ पर 17 से 19 मार्च को होगा चैत्र चौदस मेला, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
पिहोवा। चेत्र चौदस मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम अनिल कुमार दून। डीपीआरओ
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर इस बार चैत्र चौदस मेला 17 से 19 मार्च को होगा जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला क्षेत्र को आठ सेक्टरों में बांटा गया है और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को ड्यूटी बांट दी गई है। मेले में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित दूर दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है।
मेले की तैयारियों के लिए ही वीरवार को एसडीएम अनिल कुमार दून ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आदेश देते हुए कहा कि समय रहते मेले से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर लें ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न आए। सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर एक्टिव रहें ताकि आपसी तालमेल में कोई परेशानी न आए।
उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सफाई, बिजली, पीने के स्वच्छ पानी और टैंट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मेले से संबंधित सभी मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और सुरक्षा की दृष्टि से हर नाके पर पुलिस विभाग के कर्मचारी के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी, जोकि शिफ्ट अनुसार ड्यूटी देंगे। इस तीन दिवसीय मेले में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। मेले मेंं इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मेले में श्रद्धालु हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों से भी आएंगे। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में पीने के पानी के टैंकरों और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। सरस्वती तीर्थ की साफ-सफाई के बाद उसमें साफ पानी भरा जाएगा।
ये रहे बैठक में मौजूद
इस मौके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, डीएसपी निर्मल सिंह, तहसीलदार पूनम सोलंकी, नगर पालिका सचिव अशोक कुमार, सिटी एसएचओ नरेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राम राज, उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. मनीष वत्स, पशुपालन विभाग डॉ. सुरजीत सिंह, पीडब्ल्यूडी अमित गुप्ता, बीडीपीओ विवेक कुमार, स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मनीषा सिंह, गुरप्रीत सिंह, सिंचाई विभाग अधिकारी विनोद कांबोज, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड विनोद कुमार, केडीबी कुरुक्षेत्र राजेश कुमार, सुरेंद्र ढींगरा, तीर्थ सेवा दल गोपाल कौशिक, श्री कृष्ण कृपा मंच प्रदान जगदीश तनेजा, फोरेस्टर दरोगा धर्म सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।