{"_id":"65d12a2aa3cde6264c045364","slug":"chaduni-supported-the-demands-of-farmers-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-113788-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चढ़ूनी ने किसानों की मांगों का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चढ़ूनी ने किसानों की मांगों का किया समर्थन
Sun, 18 Feb 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हाईवे और इंटरनेट को किसानों ने नहीं बल्कि सरकार ने बंद किया है। किसान तो शांतिपूर्वक मांगों के समर्थन में दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे, मगर सरकार ने हाईवे और इंटरनेट को बंद करके जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया है।
चढ़ूनी शनिवार को पिहोवा की अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां पर भाकियू के प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई करने पहुंचे थे। उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाकर किसानों में जोश भरा। साथ ही कहा कि रविवार को ब्रह्मसरोवर पर महापंचायत में वे आगे की रणनीति तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों की सभी मांगें वाजिब हैं और इसके लिए सभी किसान संगठन एकजुट हैं, जबकि सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। अगर किसानों की मांगें वाजिब नहीं है तो सरकार मेज पर किसान नेताओं के साथ बातचीत करे। किसानों की मांगों से देश व समाज को नुकसान होता है तो वे वापस लेने को तैयार हैं। अगर किसानों की मांगें ठीक तो सरकार को तत्काल मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए ही प्रदेशभर में तहसील स्तर पर शांतिपूर्वक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है। इससे पहले शुक्रवार को तीन घंटे तक टोल प्लाजा फ्री किया गया था। रविवार को साझा मोर्चा की सरकार के साथ वार्ता होनी है। उस बातचीत के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर प्रिंस वड़ैच, जगतार सिंह, सुखविंद्र मुकीमपुरा, गौरव सहित किसान मौजूद रहे।