फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chadhuni said, not for my release, do R or Par for the purchase of sunflower on MSP

Kurukshetra News: चढूनी बोले, मेरी रिहाई के लिए नहीं एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद को लेकर करें आर या पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Chadhuni said, not for my release, do R or Par for the purchase of sunflower on MSP
कुरुक्षेत्र। मेरी रिहाई जरूरी नहीं है। जरूरी है एमएसपी पर सूरजमुखी की खरीद, जिसके लिए आर या पार करना होगा। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना और गुरनाम सिंह चढूनी के पुत्र अर्शदीप चढूनी, जिलाप्रधान कृष्ण कलालमाजरा सहित कुछ किसान जिला जेल में बंद गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य किसानों से मिले, इस दौरान गुरनाम चढूनी ने किसानों को यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे तो जेल से एक दिन रिहा हो जाएंगे, लेकिन किसानों को बचाने के लिए एमएसपी पर खरीद लागू किया जाना जरूर है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। अब यह आंदोलन पूरे देश का बन चुका है और हर कोई यही चाहता है कि एमएसपी लागू हो।
विज्ञापन

मुलाकात के बाद कृष्ण कलाल माजरा ने बताया कि जेल में बंद किसानों ने उन्हें बताया कि यहां उन्हें कोई पेरशानी नहीं है और न ही उन्हें यहां होने का दुख है। दुख है तो किसानों की औने-पौने दामों में बिक रही फसलों का है, जिससे किसान बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन


आज प्रदेश के विभिन्न संगठन जुटेंगे
शाहाबाद में चल रहे धरने पर ही रविवार को दोपहर 12 बजे प्रदेशभर से किसान व अन्य संगठन प्रतिनिधि जुटेंगे। जहां अगले दिन रैली को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा तो वहीं मीडिया से भी रूबरू होंगे। इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए संदेश जाहिर कर आह्वान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो देगी पूरा समर्थन : प्रकाश भारती
शनिवार दोपहर इनेलो नेता प्रकाश भारती भी अपने साथियों सहित धरनास्थल पर किसानों का समर्थन करने पहुंचे। उन्होंने मंच से गुरनाम सिंह चढूनी और बाकी किसानों को तुरंत रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 12 जून को होने वाली किसान महारैली में प्रदेश के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस मौके पर हुड्डा सिंह लुखी, एसपी राणा, ओंकार सिंह, सुल्तान अजराना ने भी किसानों का समर्थन किया।


पंजाब से भी पहुंची किसान जत्थेबंदिया
शनिवार को सुबह से शाम तक पंजाब से अलग-अलग किसान जत्थेबंदिया भी शाहाबाद धरने पर पहुंची। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना ने बताया कि आज 11 जत्थेबंदिया पंजाब से धरनस्थल पर पहुंची है, जिन्होंने 12 जून को होने वाली महारैली में समर्थन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed