फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CET Exam: friend prepared another friend for exam because difficult to pass

CET Exam: पास होना मुश्किल लगा तो दोस्त ने दूसरे दोस्त को परीक्षा के लिए कर लिया तैयार, मंदिर में तय हुआ सौदा

Tue, 24 Oct 2023 08:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Oct 2023 08:19 PM IST
सार

संजू ने परीक्षा के लिए पुरुषोत्तम से विकास को तीन लाख रुपये दिलाने को तैयार कर लिया था। हालांकि उसने पहले ही साफ कर दिया था कि परीक्षा पास होने पर ही यह रकम विकास को मिलेगी। इस पर विकास ने भी सहमति जता दी थी, जिसके बाद वह परीक्षा देने के लिए तैयार हो गया था।

विज्ञापन
CET Exam: friend prepared another friend for exam because difficult to pass
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुलकाना के पुरुषोत्तम को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में पास होना मुश्किल लग रहा था, क्योंकि उसने परीक्षा को लेकर तैयारी नहीं कर रखी थी। इसलिए वह परीक्षा को पास करने के लिए पैसे देने के साथ कोई भी जोखिम उठाने को तैयार था। यह बात उसने अपने गांव के ही दोस्त संजू को बता रखी थी। संजू ने उसकी मुश्किल को आसान करने के लिए उसकी जगह किसी दूसरे से पेपर दिलाने की सलाह दी। इस पर पुरुषोत्तम ने उसे ही परीक्षा के लिए किसी को तैयार करने की जिम्मेदारी दी।

विज्ञापन


खाटू श्याम मंदिर में संजू ने कराया था दोस्तों के बीच तीन लाख में परीक्षा का सौदा
इसके लिए संजू ने उसकी मुलाकात विकास निवासी चौसाला जिला कैथल से कराई। विकास चुलकाना गांव के खाटू श्याम मंदिर में आता-जाता था। इस मंदिर में ही संजू और विकास की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए थे। पुरुषोत्तम की मुश्किल का हल करने के लिए संजू ने उसे विकास से मिलाया था। विकास भी पुरुषोत्तम की जगह परीक्षा देने को राजी हो गया। इसी मंदिर में संजू ने विकास और पुरुषोत्तम का परीक्षा देने का सौदा कराया।
विज्ञापन


आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत, मोबाइल बरामद, संजू की तलाश में पुलिस 
संजू ने परीक्षा के लिए पुरुषोत्तम से विकास को तीन लाख रुपये दिलाने को तैयार कर लिया था। हालांकि उसने पहले ही साफ कर दिया था कि परीक्षा पास होने पर ही यह रकम विकास को मिलेगी। इस पर विकास ने भी सहमति जता दी थी, जिसके बाद वह परीक्षा देने के लिए तैयार हो गया था। साथ ही संजू ने पुरुषोत्तम से विकास को पैसे दिलाने की जिम्मेदारी उठा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें शनिवार शाम के सत्र में लाडवा के परीक्षा केंद्र 6021 में परीक्षा देने आए विकास का आधार कार्ड से मिलान नहीं हो रहा था। पूछताछ में आरोपी ने इनोवेटिव बायोमेट्रिक कर्मचारियों ने बताया था कि यह उसकी पुरानी फोटो है, जिस कारण मिलान नहीं हो रहा है। जांच करने पर पता चला कि विकास किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र की सुपरीडेंट एवं स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी विकास को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।

दोनों आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

थाना लाडवा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी विकास और पुरुषोत्तम को अदालत के आदेश से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी विकास के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है। तीसरे आरोपी संजू की तलाश जारी है।

20 दिन से अनुपस्थित चल रही सिपाही कविता

कैथल जिला के गुहला चीका के दुसेरपुर में बनाए केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा देने के आरोप में पुलिस गिरफ्त में आई सिपाही कविता पिछले जुलाई माह में ही भर्ती हुई थी और वह करीब 20 दिन से अनुपस्थित चल रही है। नई नियुक्ति के चलते फिलहाल उन्हें पुलिस लाईन में ही रखा हुआ था और अगले माह ही उसे ट्रेनिंग भी करनी थी। एसपी एसएस भौरिया का कहना है कि अभी कैथल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मिलने का इंतजार है, जिसके बाद उसके खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि कविता कैथल के ही गांव नीमवाला की रहने वाली है और आरोप है कि वह रितू की जगह परीक्षा देने पहुंची थी। कैथल पुलिस ने उसे सोमवार को एक दिन के रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed