फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CET exam completed amid tight security, 7165 appeared for the exam, 1493 candidates remained absent

Kurukshetra News: कड़ी सुरक्षा के बीच सीईटी की परीक्षा संपन्न, 7165 ने दी परीक्षा, 1493 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
CET exam completed amid tight security, 7165 appeared for the exam, 1493 candidates remained absent
कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अपना रोल नंबर देखते अभ्यर्थी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में बनाए गए 33 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों ने निरीक्षण भी किए। इस परीक्षा में सुबह व शाम के सत्र में 8969 अभ्यर्थियों में से 7165 ने परीक्षा दी, जबकि 1493 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस परीक्षा के आयोजन के लिए सुबह के सत्र में 23 और सायं के सत्र में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में 6250 अभ्यर्थियों में से 5163 ने परीक्षा दी, जबकि 1087 गैर हाजिर रहे। वहीं सायं के सत्र में 2409 अभ्यर्थियों में से 2002 ने परीक्षा दी, जबकि 407 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सुबह के सत्र में यह परीक्षा 10 बजकर 15 मिनट से 12 बजे तक हुई, जबकि सायं के सत्र की परीक्षा तीन बजकर 15 मिनट से पांच बजे तक चली। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से किए गए कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जहां परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की तीन लेयर चेकिंग की जा रही थी तो वहीं परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्रों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन





शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा : रोहताश वर्मा
जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि सीईटी ग्रुप सी के लिए रविवार को 7165 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1493 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए थे। यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अपना रोल नंबर देखते अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अपना रोल नंबर देखते अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अपना रोल नंबर देखते अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अपना रोल नंबर देखते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed