फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   certificate

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को मिला सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इवेंट बनाने का ग्रेड-ए प्रमाण पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
certificate
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इवेंट बनाने पर ग्रेड-ए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण पत्र नई दिल्ली की ग्लोबल एनवायरो सेफ्टी मैनेजमेंट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया है। इस संस्था ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों और एनजीओ ग्रीन अर्थ संस्था को सराहनीय कार्य करने का श्रेय दिया है। अहम पहलू यह है कि देश में गीता महोत्सव-2019 सबसे लंबे 18 दिन के इवेंट की श्रेणी में शुमार है और इतने दिन तक महोत्सव को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री बनाना अपने आपमें एक नया इतिहास है और स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने का एक अनोखा प्रयास है।
विज्ञापन

केडीबी के सदस्य सौरभ चौधरी व राजेंद्र परासर ने कहा कि महोत्सव-2019 को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त, एसडीएम, केडीबी के सभी अधिकारियों और सदस्यों के साथ-साथ शहर की समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं के सार्थक प्रयास रहे। इस इवेंट के सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इवेंट बनाने का मूल्यांकन ग्लोबल एनवायरोसेफ्टी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। इस संस्था के निदेशक डॉ. उमाशंकर सैन ने भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया कि इस मेगा इवेंट को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री बनाने पर एनजीओ, प्रशासन और केडीबी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर से 9 दिसंबर तक संस्था की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इवेंट को लेकर मूल्यांकन किया और इस मूल्यांकन के दौरान एसयूपी आइटम जिनमें, प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक व थर्मोकोल डिस्पोजेबल आइटम, प्लास्टिक कोटिड प्लेट पर पूर्णत: प्रतिबंध रहा और इस दौरान प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed