फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Central government did not live up to its promises : Rakesh Tikait, Kurukshetra

वादों पर खरा नहीं उतरी केंद्र सरकार : राकेश टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Central government did not live up to its promises : Rakesh Tikait, Kurukshetra
लाडवा में पत्रकारों से बातचीत करते राकेश टिकैत। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार अपने किए गए वादों पर खरा नहीं उतर रही है, जिसका खामियाजा उसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है। राकेश टिकैत अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को देर सायं लाडवा पहुंचे थे।
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा से किए गए वादों में सरकार ने अभी तक एमएसपी पर कोई कमेटी नहीं बनाई है। वहीं आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों के परिजनों को न तो सरकारी नौकरी मिली और न उन्हें कोई मुआवजा मिला है। दिल्ली के बॉर्डर पर लगभग 13 माह चले आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर भिन्न भिन्न राज्यों में मुकदमे दर्ज किए गए थे, उनको भी अभी तक वापस लेने का कोई एलान नहीं किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार अपने किए गए वादों से पीछे हट रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जनसंपर्क अभियान के तहत अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग शहरों का दौरा कर किसानों को अपना संगठन मजबूत करने और सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। कहा कि सरकार कोई भी हो अगर गलत काम करेगी तो उनका विरोध जरूर करेंगे। उनका विरोध सरकार के खिलाफ है न कि किसी पार्टी के।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव के सवाल पर किसानों से कहा कि वे नौ और 10 मार्च की अपनी छुट्टी रख कर और ट्रैक्टर ट्रालियों में अपने साथ रजाई, गद्दे, राशन आदि सब लेकर यूपी जाएं ताकि सत्ता दल मतगणना में कोई बेईमानी न कर सके। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है, वहां की जनता जिसे भी मुख्यमंत्री चुनेगी, वह हमारा भी मुख्यमंत्री होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रतन सिंह मान, जिला प्रधान रामकुमार खैरा, जसबीर जैनपुर, किरण सैनी, रणबीर बपदी, मदनपाल बपदा, रविंद्र खैरा, संदीप, रामधारी, महेंद्र सिंह, रिंकू खैरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed