{"_id":"6869921382858ac82b085d18","slug":"centenary-celebration-of-guru-teg-bahadur-will-be-held-at-dhamtan-sahib-jhinda-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138371-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतान साहिब में मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का शताब्दी समागम : झींडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतान साहिब में मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का शताब्दी समागम : झींडा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जींद के धमतान साहिब गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु तेज बहादुर सिंह सिंह 350 साला शहीदी शताब्दी समागम धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी के चलते शनिवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की मुख्यालय पर बैठक हुई। प्रधान जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन बलजीत सिंह दादूवाल सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी भी शामिल रहे।
इस दौरान डेरा कार सेवा के संतों से भी विस्तार से चर्चा की गई। उधर प्रधान जगदीश सिंह झीडा ने कहा कि यह समागम व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा, जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी संगत पहुंचेंगे। इसी के चलते हीं यह समागम जींद के श्री धमतान साहिब गुरुद्वारा में मनाए जाने का निर्णय लिया है, क्योंकि कमेटी जितने व्यापक स्तर पर यह समागम मनाना चाहती है उसके लिए वहीं पर जगह पर्याप्त है।
झींडा व दादूवाल के बीच बहस
उधर चर्चा रही कि बैठक के दौरान हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा व धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन बलजीत सिंह दादूवाल के बीच बहस भी हुई। हालांकि यह बहस किस मुद्दे पर हुई, यह बात सामने नहीं आई है तो वहीं दोनों ओर से यह पुष्टि भी नहीं की गई लेकिन देर रात तक यह चर्चा का विषय बनी रही।