फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Celebrations erupt in the area after Himanshu Sharma becomes Additional Sessions Judge, with congratulators pouring in at his residence.

Kurukshetra News: हिमांशु शर्मा के एडिशनल सेशन जज बनने पर क्षेत्र में जश्न, निवास पर बधाई देने वालों का तांता

Tue, 03 Feb 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Celebrations erupt in the area after Himanshu Sharma becomes Additional Sessions Judge, with congratulators pouring in at his residence.
शाहाबाद।  एडिशनल सेशन जज बने हिमांशु शर्मा के परिवार का अभिंनदन करते सुभाष कलसाना। स्वयं - फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।
शाहाबाद। हिमांशु शर्मा के एडिशनल सेशन जज के पद पर नियुक्त होने से क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। इस उपलब्धि पर बधाई देने के लिए भाजपा नेता सुभाष कलसाना सहित अनेक अधिवक्ता और व्यक्ति उनके निवास पर पहुंचे। उनके माता-पिता कल्पना शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अंबिका शर्मा और सुदांशु शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत कर खुशी साझा की गई।
विज्ञापन


भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि हिमांशु शर्मा की सफलता यह प्रमाणित करती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिमांशु शर्मा ने कभी हार नहीं मानी और आज वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। परिवार की ओर से दिए गए संस्कार और सहयोग इस सफलता की मजबूत नींव हैं।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष यादविंद्र लक्की राणा और पार्षद ईशु सचदेवा ने कहा कि हिमांशु शर्मा की नियुक्ति युवाओं के लिए एक सशक्त संदेश है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। उनका संघर्ष हर विद्यार्थी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक वत्स ने कहा कि हिमांशु शर्मा शुरू से ही मेहनती, ईमानदार और कानून की गहरी समझ रखने वाले रहे हैं। उनका जज के पद पर चयन न्याय व्यवस्था के लिए भी एक सकारात्मक और मजबूत संदेश है। अधिवक्ता इंद्रजीत कोहली और ईशान ठकराल ने कहा कि हिमांशु शर्मा की सफलता वर्षों की साधना और अनुशासित अध्ययन का परिणाम है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष यादविंद्र लक्की राणा, अधिवक्ता अशोक वत्स, पार्षद ईशु सचदेवा, अनिल गोलपुरा, अधिवक्ता मनदीप रावा, अधिवक्ता ईशान ठकराल, अधिवक्ता इंद्रजीत कोहली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed