फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Celebration of Veer Bal Diwas today at Gurudwara Chhathi Patshahi, Chief Minister will be the chief guest.

Kurukshetra News: गुरुद्वारा छठी पातशाही में वीर बाल दिवस का समागम आज, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Veer Bal Diwas today at Gurudwara Chhathi Patshahi, Chief Minister will be the chief guest.
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि रहेंगे। गुरुद्वारा में होने वाले धार्मिक समागम में सबसे पहले मुख्यमंत्री रक्तदान शिविर की शुरुआत करेंगे। उसके बाद गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाजेंगे और श्री अखंड पाठ के समापन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान साहिबजादों को सुमन अर्पित किए जाएंगे और बड़ी स्क्रीन पर चार साहिबजादे फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिससे युवा पीढ़ी इतिहास से रूबरू होगी। पिछले साल केंद्र सरकार के वीर बाल दिवस मनाने के निर्णय से प्रदेश भर के स्कूलों की किताबों में साहिबजादों की शहीदी के पाठ शामिल किए गए और पहली बार प्रदेश सरकार वीर बाल दिवस मनाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन




एडीसी व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी व एसपी सुरेंद्र भौरिया ने गुरुद्वारा छठी पातशाही में सुविधाओं का और सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को 11 बजे गुरुद्वारा छठी पातशाही में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed