फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Celebration of the Geeta Mahotsav 2019

धर्मनगरी से फिर दुनिया भर में गूंजेंगे गीता के उपदेश, ब्रह्मसरोवर के तट पर कलाकारों का जमावड़ा

Sun, 24 Nov 2019 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Celebration of the Geeta Mahotsav 2019
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा की पावन धरा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से एक बार फिर पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पूरे विश्व में गूंजेंगे। इन संदेशों में ही पूरे विश्व का सार समाहित है। इन पवित्र उपदेशों को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए वैश्विक गीता पाठ का आयोजन फिर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में किया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 के शिल्प और सरस मेले का आगाज आचार्य नरेश कौशिक व 21 ब्राह्मणों द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण और शंख की सुरीली गूंज के साथ मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, एडीसी पार्थ गुप्ता, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक एवं सीईओ केडीबी गगनदीप सिंह ने किया।

विज्ञापन

Celebration of the Geeta Mahotsav 2019

इस सरस व शिल्प मेले में विभिन्न राज्यों की शिल्पकला को देखकर सभी मेहमान गदगद हो गए। मुख्य सचिव ने जैसे ही सरस व शिल्प मेले का शुभारंभ किया, उसी समय विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश के संगीत और वाद्य यंत्रों से निकली सुर और ताल ने ब्रह्मसरोवर की फिजा ही बदल दी।

मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से चौथी बार गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार विश्वस्तर पर किया गया है और विदेशी सैलानी भी इस महोत्सव का आनंद लेने के लिए पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के प्रयासों से महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरूआत की गई है। इस अवसर पर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया व एडीसी पार्थ गुप्ता ने मुख्यातिथि केशनी आनंद अरोड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, सिटी मजिस्ट्रेट सतबीर कुंडू, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, रविंद्र सांगवान, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य खरैती लाल सिंगला सहित अन्य अधिकारी और लोग उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed