फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Celebrated happiness as soon as Shri Ram was coronated

श्रीराम राज्याभिषेक होते ही मनाई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Celebrated happiness as soon as Shri Ram was coronated
श्री जयभारत रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से शनिवार रात राम-रावण युद्ध, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। समाजसेविका तनुजा ने बतौर मुख्यातिथि श्रीराम का राजतिलक किया जबकि भगवान परशुराम कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. योगेश्वर जोशी, समाजसेवी यशपाल शर्मा, श्रवण कौशिक सीए और रामलीला के सहयोगी ओमपाल कश्यप, अनिल भटनागर, राजेश सैनी, अमरनाथ व प्रवीण गौड़ इत्यादि विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान राम जैसा आदर्श चरित्र का दुनिया में कहीं कोई उल्लेख नहीं मिलता। रामायण के प्रत्येक पात्र से हमें कोई न कोई अच्छी सीख जरूर मिलती है। माता-पिता का पुत्र से, छोटे भाई का बड़े के प्रति, मित्रता का परस्पर व्यवहार और यहां तक कि शत्रु के प्रति भी नीति के अनुसार व्यवहार रामायण ने ही सिखाया है। आज बदलते युग में हमें रामायण की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है। रामलीला के सभी कलाकारों, पदाधिकारियों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद आतिशबाजी करके दर्शकों को मिठाई बांटी गई। सभी दर्शकों ने जय श्रीराम का पवित्र उद्घोष किया।
विज्ञापन

डायरेक्टर सुनील भटनागर ने बताया कि मंच पर रामकुमार कश्यप ने राम, देवांशु भटनागर ने लक्ष्मण, नीरज कश्यप ने सीता, सुरेश कश्यप ने रावण, रविन्द्र सिंह ने हनुमान, बलराम कश्यप ने विभीषण, विनोद शर्मा ने अंगद, सोमप्रकाश ने सुग्रीव, सत प्रकाश जांगड़ा ने जाम्बवंत का रोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जूनियर कलाकार सागर लांबा, जतिन कश्यप, दीपक शर्मा, बोनू, वरुण और राकेश आपस में राक्षसी सेना और वानर सेना की ओर से लड़े। रामलीला मंच पर कार्यकारी प्रधान बलराम कश्यप, उप प्रधान सुनील कुमार सिल्लू, कार्यकारी उप प्रधान जय प्रकाश भटनागर, स्टेज सचिव वीरेंद्र शर्मा बंटी, सह स्टेज सचिव राजू रंगा, सचिव अजय शर्मा, सह सचिव सुरेश कुमार और प्रचार सचिव शेर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed