फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CBI Inspector assaulted, documents also torn

Kurukshetra News: सीबीआई इंस्पेक्टर से मारपीट, कागजात भी फाड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
CBI Inspector assaulted, documents also torn
पिहोवा। जिले के गांव मांगना में विदेश से जुड़े एक मामले की वेरिफिकेशन के लिए दिल्ली से पहुंचे सीबीआई इंस्पेक्टर से मारपीट करने और दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इंस्पेक्टर को युवकों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस टीम ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मांगना गांव निवासी इंद्रजीत आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीबीआई में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है। वह कार्यालय के आदेश के अनुसार जांच के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। वे पहले शाहाबाद में पहुंचे तो और हरिगढ़ भौरख में जांच पड़ताल के बाद वे वीरवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे गांव मांगना निशान सिंह के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने निशान सिंह को बताया कि वे सीबीआई से हैं और उनका बेटा जसवरण विदेश से लौटा है और उससे कुछ पूछताछ करनी है। पहले निशान सिंह ने जसवरण से मोबाइल पर बातचीत की और बताया कि वह किसी रिश्तेदार के पास गया हुआ है। शिकायत में इंस्पेक्टर ने आरोप लगाए कि अभी वे निशान सिंह से बातचीत कर ही रहे थे कि करीब साढ़े सात बजे पांच से छह युवक पहुंच गए और उन्होंने उनसे गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों में से एक गला दबाकर उसके ऊपर बैठ गया तो बाकी भी मारपीट करते रहे। किसी तरह छूटकर वह बाहर भाग तो वहां भी दो लोग और आ गए। फिर उसे पकड़ लिया गया और मारपीट की। आरोपियों ने उससे सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सीबीआई इंस्पेक्टर को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर निशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed