{"_id":"6af77918565a4aacc008a71b","slug":"students-found-studying-in-verandas-deo-conducts-inspection-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164008-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बरामदों में पढ़ाई करते मिले विद्यार्थी, डीईओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बरामदों में पढ़ाई करते मिले विद्यार्थी, डीईओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवीदासपुरा का औचक दौरा कर सफलता मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने प्राचार्या, दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों और बोर्ड कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों से बातचीत कर मिशन की प्रगति जानी। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, पाठ्यक्रम की तैयारी और विषयों से जुड़ी कठिनाइयों के बारे में भी पूछा। इस दौरान कक्षाएं बरामदों में संचालित होती मिलीं।
प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय के 14 कमरे असुरक्षित घोषित किए गए थे, जिन्हें गिरवा दिया गया है। डीईओ ने मौके पर पहुंचकर ढहाए गए कमरों की साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कमरों का मलबा पूरी तरह हटाया जा चुका है और परिसर साफ एवं सुरक्षित है।
रिजल्ट रजिस्टर से किया विषयवार परिणाम का विश्लेषण
डीईओ ने प्राचार्या की मौजूदगी में दसवीं व बारहवीं के शिक्षकों के साथ बैठक कर रिजल्ट रजिस्टर देखा। इसमें पिछले शैक्षणिक सत्र और वर्तमान सत्र की अर्धवार्षिक परीक्षा के विषयवार परिणामों की तुलना की गई। रेड जोन में रहे विषयों और विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर शिक्षकों से जानकारी ली। शिक्षकों ने बताया कि कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर विशेष और रेमेडियल कक्षाएं शुरू की गई हैं। पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों को भी बच्चों की शैक्षणिक स्थिति बताई गई है और घर में पढ़ाई के अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया गया है। डीईओ ने प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर ध्यान देने और कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
केवल पास कराना नहीं, भविष्य संवारना लक्ष्य : कालड़ा
सुधीर कालड़ा ने कहा कि सफलता मिशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पास कराना नहीं, बल्कि अच्छे अंकों से सफल बनाकर भविष्य में उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार बेहतर अवसर दिलाना है। हर बच्चे की क्षमता अलग होती है, इसलिए शिक्षकों को जरूरत के अनुसार शिक्षण रणनीति अपनानी होगी। उन्होंने प्राचार्या को नियमित बैठक कर विषयवार प्रगति की समीक्षा करने और रेड जोन के विद्यार्थियों पर विशेष निगरानी रखते हुए सुधारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए।