फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cattle free city on paper, gathering of cows on the streets, Kurukshetra

कागजों में कैटल फ्री शहर, गोवंश का जमावड़ा सड़कों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cattle free city on paper, gathering of cows on the streets, Kurukshetra
शहर के रेलवे रोड पर भटकते गोवंश। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आखिर कुरुक्षेत्र कैटल फ्री कब होगा ? जनमानस के बीच यह एक अहम सवाल बना हुआ है। शासन प्रशासन की ओर से शहर को कैटल फ्री करने के बड़े-बड़े दावे जरूर कर रहे हैं। जो धरातल पर धराशायी हो रहे हैं। प्रशासन ने कागजों पर शहर को कैटल फ्री जरूर दिखाया, लेकिन यहां सड़कों पर लग रहा गोवंश जमावड़ा इन दावों की पोल खोल रहा है।
शहर में गली मोहल्ला तो छोड़िए मुख्य मार्ग पर भी बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश को देखा जा सकता है। मार्ग पर बीचों बीच खड़े गोवंश से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि लोगों की जान पर भी खतरा मंडराता रहता है। शहरवासी कई बार स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों के समक्ष शहर को कैटल फ्री करने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कागजों पर शहर को कैटल फ्री जरूर दिखाया है, लेकिन शहर में गोवंश का अधिकांश सड़कों पर लग रहा जमावड़ा इन दावों की पोल खोल रहा है। रविवार को इस समस्या को लेकर शहर का जायजा लिया गया तो शेख चेहली मकबरा, कुरुक्षेत्र पुराना बाईपास, रेलवे मार्ग, पिपली-थर्ड गेट मार्ग, केडीबी मार्ग और अमीन मार्ग सहित अन्य मार्गों व गली मोहल्लों में गोवंश का जमावड़ा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कश्यप ने बताया कि प्रशासन शहर को कई बार कैटल फ्री घोषित कर चुका है। बेसहारा गोवंश को पकड़ने के साथ उनके लिए गोशाला तक की व्यवस्था करने का दावा किया गया। समस्या अपनी जगह बरकरार बनी हुई है।
सचिन कौशिक का कहना है शहर में बेसहारा पशुओं को लेकर हालत बहुत खराब है। जिला प्रशासन और नगर परिषद कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। शहर में कहीं भी जाकर देखें तो बेसहारा पशु देखने को मिल जाएंगे। गोवंश के कारण आए दिन हादसे होते हैं।
सूरज का कहना है कि गली और मोहल्ले में बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। सड़कों पर हर रोज पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कैटल फ्री के नाम पर शहर में सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। धरातल पर समस्या ज्यों की त्यों है।
सुरेंद्र ने कहा कि रात के समय इन गोवंश से ज्यादा खतरा रहता है। शहर में अधिकतर सड़कों की लाइटें बंद रहने के कारण अंधेरे में सड़क पर बैठा गोवंश नजर नहीं आता, जिस कारण वाहन इनसे टकरा जाते हैं।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिला का कहना है कि नगर परिषद समय-समय पर कैटल फ्री अभियान चला रही है। शहर से बेसहारा गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में छोड़ा जा रहा है। अब फिर शहर में कैटल फ्री अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed