{"_id":"66c53052fcf6357e150c6a06","slug":"caso-members-reached-kuvi-with-convoy-third-gate-remained-jammed-for-hours-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-122894-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि में काफिला लेकर पहुंचे सीएएसओ के सदस्य, थर्ड गेट रहा घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि में काफिला लेकर पहुंचे सीएएसओ के सदस्य, थर्ड गेट रहा घंटों जाम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चंद्रशेखर आजाद स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (सीएएसओ) के सदस्य काफिला लेकर पहुंचे तो उनके वाहनों पर कुवि का स्टीकर न लगा होने पर सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में प्रवेश करने इनकार कर दिया और बाहर ही रोक दिया गया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सीएएसओ के सदस्यों को समझाया। दर्जनों भर गाड़ियां बाहर रोकने पर करीब डेढ़ घंटे तक थर्ड गेट-पिपली रोड पर भी वाहन रेंग-रेंग कर चले, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सीएएसओ होल्डर दीपक मेहता ने बताया कि वह चंद्रशेखर आजाद स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन की रैली निकालकर विवि परिसर में बनी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ चंद्रशेखर आजाद की फोटो पर फूल अर्पित करने के लिए जा रहे थे लेकिन प्रशासन द्वारा करीब डेढ़ घंटे प्रवेश न देने के बाद विवि पहचान पत्र के विद्यार्थियों को ही बिना वाहन प्रवेश के लिए अनुमति दी गई, जिसके चलते कार्यक्रम का आयोजन विवि परिसर से बाहर ही कर लिया गया।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में कोई भी कार्यक्रम करने से पहले उसकी अनुमति होना अनिवार्य है। कुरुक्षेत्र विवि के बिना स्टीकर गाड़ियों को विवि परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाता और शिक्षण संस्थान में काफिला लेकर रैली निकालना उचित नहीं है। ऐसे में विवि का माहौल खराब होता है। चंद्रशेखर आजाद स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन द्वारा अनुमति लेने के बाद वाहनों को पार्किंग में लगाकर विश्वविद्यालय पहचान पत्र वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने की अनुमति दे दी गई थी।