फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash stolen by breaking the lock of the hospital gate

आठ मिनट में अस्पताल के गेट का ताला तोड़कर चुराई नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen by breaking the lock of the hospital gate
पिपली के गीता द्वार के समीप एक निजी अस्पताल से चोर दिन दहाड़े गेट का ताला तोड़कर काउंटर में रखी करीब 1700 रुपये की नकदी चुरा ले गया। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सदर थाना थानेसर में दर्ज शिकायत में राजेंद्रा कॉलोनी वासी डा. विमल शर्मा ने कहा कि उनके दोस्त ने फोन पर सूचना दी कि उनके अस्पताल का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर मेज की सारी दराजें भी निकली पड़ी हैं।
विज्ञापन

सूचना पर वह तुरंत अस्पताल में पहुंचे तो वहां देखा कि दराज से 1700 रुपये गायब थे। उन्होंने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें चोरी की पूरी वारदात दिखाई दी। उनके अस्पताल की बेसमेंट में स्टडी सेंटर है। लगभग 5 बजे आरोपी वहां आया और स्टडी सेंटर पर काम करने वाली युवती से उनके बारे में जानकारी ली। युवक के जाने के बाद युवती भी स्टडी सेंटर बंद करके चली गई थी मगर आरोपी अस्पताल के बाहर ही मौजूद था। 5 बजकर 13 मिनट पर आरोपी अस्पताल के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। अंदर आते ही वह सीधे उनके केबिन घुस गया और मेज के दराजों के ताले तोड़कर 1700 रुपये चुरा लिए थे। आरोपी 5 बजकर 22 मिनट पर अस्पताल से बाहर निकल गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed