फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash and goods worth thousands stolen from two cars

Kurukshetra News: दो कारों से नकदी और हजारों का सामान चोरी

Tue, 13 Aug 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods worth thousands stolen from two cars
कुरुक्षेत्र। दो चोर सेक्टर-तीन स्थित एक घर के बाहर खड़ी दो कारों के टायर, व्हील और लाइट चोरी कर फरार हो गए। दोनों वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर-तीन निवासी साहिल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका घर मुख्यमंत्री आवास से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। रविवार रात करीब एक बजे चोर घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर व्हील समेत निकालकर ले लिए। इसके अलावा चोरों ने कार का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड का सामान और लाइटें भी चोरी कर ली। चोरों ने पहले रेकी की और उसके बाद 10 मिनट में ही वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वहीं, ब्रह्मपाल निवासी सेक्टर-तीन ने बताया कि उसकी कार भी उसके घर के बाहर ही खड़ी थी। चोर रात दो और तीन बजे के बीच कार के टायर चुराकर भाग गए। सुबह उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में पवन कुमार निवासी बड़ सीकरी जिला कैथल ने बताया कि वह अपनी कार में 10 अगस्त को उपचार के लिए निजी अस्पताल आया था। यहां उसने अपनी कार को अस्पताल की पार्किंग में खड़ा की थी। उसकी कार में उसके दो मोबाइल, एक घड़ी और करीब 30 हजार रुपये रखे थे। अगली रात करीब साढ़े 10 बजे वह अस्पताल से बाहर आया तो उसकी कार चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed