फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against mother-in-law, father-in-law and husband for demanding dowry and threatening to kill

दहेज की मांग करने व जान मारने की धमकी देने के आरोप में सास, ससुर व पति पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case registered against mother-in-law, father-in-law and husband for demanding dowry and threatening to kill
एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने के अलावा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यमुनानगर जिले में बिलासपुर के गांव डलहोर की रहने वाली रुबी ने झांसा थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 6 महीने पहले गांव डलहोर अभिषेक से हुई थी। शादी के बाद उसकी सास देबो, ससुर बृजपाल उसके पति अभिषेक को उससे मारपीट करने के लिए कहते थे और उससे अधिक दहेज की मांग करते थे। उसका पति उसे बार बार जान से मारने की धमकी देता है। एक जनवरी को उसके पति अभिषेक ने सास ससुर के कहने पर उसके साथ मारपीट की व पेट में लाते मारी। जबकि वह तीन महीने की गर्भवती थी। मारपीट करने के बाद ससुराल पक्ष ने उससे बुलेट मोटरसाइकिल व कार की मांग की। मारपीट के बाद उसके पेट में दर्द हो रहा था, लेकिन ससुराल पक्ष उसे डॉक्टर के पास नहीं लेकर गए। जब उसने पड़ोसियों से फोन लेकर मायके में बात की और उन्हें सब कुछ बताया तो माता पिता उसे वहां आए और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल कराया। पेट में लात मारने के कारण उसका गर्भपात हो गया है। झांसा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed