फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against eight for assault and abuse

Kurukshetra News: मारपीट और गाली गलौज करने के आरोप में आठ पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered against eight for assault and abuse
इस्माईलाबाद। मारपीट, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में झांसा थाना पुलिस आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मयंक निवासी तंगौर ने थाना झांसा में दी शिकायत में बताया कि 28 दिसंबर को वह गांव झांसा के बस स्टैंड के नजदीक दुकान पर अपने ट्रैक्टर पर म्यूजिक सिस्टम लगवा रहा था। उसी समय उसके गांव का अनुज वासी तंगौर कुछ लड़कों के साथ आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी और उसे पीटकर अधमरा कर दिया। भीड़ जमा होता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। परिवार को सूचना देने पर उसके भाई अरविंद उसे झांसा सरकारी अस्पताल में ले गया। जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मयंक की शिकायत पर अनुज, लवप्रीत, दीपक, शुभम व राहुल, साहिल, अंकुश, साजन आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई सुनील कुमार कर रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed