फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case of murder registered against husband, brother-in-law and sister-in-law

Kurukshetra News: पति, जेठ और जेठानी पर हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case of murder registered against husband, brother-in-law and sister-in-law
कुरुक्षेत्र। गांव खेड़ी रामनगर में शनिवार को महिला की जोहड़ में डूबने के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन केे खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पहले पुलिस ने 27 वर्षीय संगीता की मौत के मामले में इत्तेफाकिया रपट दर्ज की थी। शनिवार को संगीता का शव गांव के जोहड़ से बरामद हुआ था। पिता प्रकाश के बयान लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर संगीता के शव को लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि संगीता की मौत कोई हादसा नहीं है बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसका पति बिंदर, जेठ संजीव व जेठानी उसे तंग करते थे। संगीता स्वयं सहायता समूह में शामिल थी। इस बात को लेकर उसका संजीव के साथ मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते उन्होंने उसे जोहड़ में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। यह भी आशंका जताई कि आरोपियों ने हत्या करके शव को जोहड़ में फेंक दिया ताकि उसे हादसे करार दिया जा सके। संगीता की चप्पल भी जोहड़ के पास ही बरामद हुई थी।
विज्ञापन



वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम
संगीता के शव का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी, डॉ. गौरव कौशिक और डॉ. एसएस अरोड़ा के पैनल ने किया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पैनल ने एक हड्डी डायटम जांच के लिए भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज
थाना कृष्णा गेट प्रबंधक जगदीश टामक ने बताया कि संगीता की शादी बिंदर के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। वर्ष 2018 में पति-पत्नी के बीच तकरार होने के चलते वह अपने मायके में चली गई थी। तीन माह पहले ही वह साढ़े चार साल बाद वापस ससुराल आई थी। पुलिस विसरा केमिकल जांच के लिए भेजेगी। फिलहाल शिकायत के आधार पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed