{"_id":"66527a6241effcd3780fc337","slug":"case-of-death-of-pregnant-teenager-mother-and-daughter-both-died-dna-test-will-be-done-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-118700-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती किशोरी की मौत का मामला : मां और बेटी दोनों की हुई मौत, होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती किशोरी की मौत का मामला : मां और बेटी दोनों की हुई मौत, होगा डीएनए टेस्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/लाडवा। निकटवर्ती गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से हुई किशोरी के शव का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। किशोरी दो-तीन महीने नहीं, बल्कि आठ महीने की गर्भवती थी। यह खुलासा फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने किया। किशोर के साथ उसके गर्भ में पल रही बच्ची की भी मौत हो गई। वहीं पुलिस किशोरी के प्रेमी की तलाश कर रही है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया था कि उसकी करीब साढ़े 15 साल की बेटी आठवीं पास थी। दो दिन पहले उसने बताया था कि उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस कारण वह गर्भवती हो गई है। शुक्रवार को उसकी बेटी ने बताया था कि उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसलिए वह जीना नहीं चाहती है। बाद में उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी सूचना उसने अपने पति को दी। वे तुरंत उसे लेकर एक निजी अस्पताल में चले गए थे। यहां डॉक्टर ने जांच करके उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
डीएनए के लिए सैंपल लिए
पुलिस ने महिला चिकित्सक सहित दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि किशोरी करीब आठ माह की गर्भवती थी। जहरीले पदार्थ से मां-बेटी दोनों की मौत हो गई। पुलिस की मांग पर विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही डीएनए के लिए बच्ची की बाजू की हड्डी के दो सैंपल लिए गए हैं।