फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car stolen in Jyoti Nagar early morning, entire incident captured on CCTV

Kurukshetra News: ज्योति नगर में तड़के कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Car stolen in Jyoti Nagar early morning, entire incident captured on CCTV
कुरुक्षेत्र। ज्योति नगर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी कर ली। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन

वाहन मालिक ने रोज की तरह अपनी कार घर के बाहर पार्क की थी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें चोरी की पूरी वारदात सामने आई। फुटेज में दिख रहा है कि चोर एक दूसरी कार में सवार होकर आए और उसे वारदात स्थल के पास रोक दिया। इ
विज्ञापन

इसके बाद दो युवक उतरे जिनमें से एक ने कुछ ही मिनटों में कार को स्टार्ट कर चोरी कर ली, जबकि दूसरा आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाकों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने सुभाष मंडी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed