फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car collided with Alto, Alto driver dies

ऑल्टो व फोर्ड फिस्टा की आमने सामने की टक्कर में ऑल्टो चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Car collided with Alto, Alto driver dies
पिहोवा। पटियाला रोड पर गांव जुरासी कलां के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त बोधनी निवासी कुलदीप के रूप में हुई। घायल बलबीर सिंह वासी सैनी माजरा बोधनी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक बलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में बोधनी के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर पिहोवा की तरफ जा रहा था। उसके आगे-आगे उसी के गांव का कुलदीप सिंह अपनी ऑल्टो कार में पिहोवा की ओर जा रहा था। जैसे ही कुलदीप सिंह गांव जुरासी कलां के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आए फोर्ड फिस्टा कार चालक ने कुलदीप की कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस कार का चालक बलबीर सिंह था। दुर्घटना में दोनों कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पिहोवा के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक बलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed