फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cancel cases filed against employee leaders, Kurukshetra

कर्मचारी नेताओं पर दर्ज मामले रद्द करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cancel cases filed against employee leaders, Kurukshetra
रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक को संबोधित करते ओमप्रकाश ग्रेवाल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में अपने मांगों के समर्थन में विचार विमर्श किया गया। वहीं 28 व 29 मार्च को हुई राष्ट्र व्यापी हड़ताल में शामिल सांझा मोर्चा पलवल व सिरसा के नेताओं पर लूटपाट और डकैती जैसी संगीन धाराओं में दर्ज मामलों के खिलाफ रोष जताया गया।
राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल ने कहा कि कर्मियोें पर दर्ज संगीन धाराओं के मामले रद्द कराने के लिए सांझा मोर्चा सिरसा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहा है। सांझा मोर्चा की प्रदेश कमेटी की दो टीमें मामले को लेकर 28 मई तक प्रदेश का दौरा करेगी। एक जून से 3 जून तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल जनता के सामने खोली जाएगी। इसके बावजूद मुकदमे रद्द नहीं हुए तो आठ जून को परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पास मास डेपुटेशन जाएगा और हस्ताक्षर किए हुए पत्र सौंपेगा।
विज्ञापन

कहा कि परिवहन मंत्री के साथ छह जनवरी व चार जून 2020 को हुई बैठक में जिन मांगों पर सहमति को बनी थी उन मांगों के लागू होने का कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इन मांगों को लागू नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर उनका प्रतिनिधिमंडल जल्द ही परिवहन मंत्री से मिलेगा। इस मौके पर जयवीर घणघस, निशान सिंह, रणवीर गहलोत, दिलबाग मलिक, दीपक बल्हारा, अनिल कुंडू, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed