{"_id":"6718220aa5c0c6fe3306aa24","slug":"campaign-launched-to-remove-encroachment-chaos-among-shopkeepers-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-125931-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अभियान चला हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अभियान चला हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी
कुरुक्षेत्र। पिपली रोड पर अतिक्रमण हटाते नप कर्मचारी। संवाद
Link Copied
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अतिक्रमण के साथ-साथ परिषद ने अवैध होर्डिंग व बैनर आदि भी उतारे। दोपहर बाद नप की टीमों ने करीब तीन बजे अभियान शुरू किया, जो शाम छह बजे तक जारी रखा। टीमें सबसे पहले शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली पिपली-थर्ड गेट रोड पर सेक्टर 10 के पास पहुंची, जहां से सड़कें फुटपाथों पर बनाईं झुग्गियां, अस्थायी दुकानें व रेहड़ियां हटाई गईं। जहां से सामान भी उठाया तो वहीं कई जगह झुग्गियां तोड़ी गईं। नप की इस कार्रवाई से दुकानदारों व अन्य संबंधित लोगों में अफरा-तफरी मची रही। टीम ने सेक्टर दस ताज पार्क से शुरू की यह कार्रवाई नए बस अड्डे से भी आगे तक जारी रही। वहीं अवैध होर्डिंग व बोर्ड आदि हटाने का कार्य केडीबी रोड पर किया गया।
विज्ञापन
नप के मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा का कहना था कि सड़क किनारे अतिक्रमण से हादसे की आशंका बढ़ जाती है तो वहीं सड़कें भी संकरी रह जाती है। संबंधित दुकानदारों को एक दिन पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन जिन्होंने अपनी दुकानें नहीं हटाईं, उन पर नप ने कार्रवाई की है। उन्होंने अन्य दुकानदारों व दूसरे लोगों से भी आह्वान किया कि इस तरह से सड़क किनारे अतिक्रमण न करें। नप की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।